पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के चंदेश्वर मोड़ के पास मंगलवार की रात अनियंत्रित कार सवार को बचाने की चक्कर में ट्रक सड़क किनारे बिजली का पोल तोड़ते हुए गढ़े में चली गई हालांकि दुर्घटना में जान माल की कोई बड़ी हानि नही हुई। घटना के बारे में ट्रक चालक छपरा के मखदुमगंज निवासी रंजय कुमार ने बताया कि वह सिवान की तरफ जा रहा था वही सिवान की तरफ से आ रही अनियंत्रित कार के अचानक सामने आ जानें उसे बचाने की कोशिश में वह बिजली के पोल से टकराते हुए गढ़े में चला गया।बिजली पोल टूटने से इलाके की बिजली बाधित हो गई। वही बिजली के चले जाने से बड़ी घटना होने से बच गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस गश्ती दल ने मामले में जायजा लिया और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग