पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मुहर्रम को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सीओ रविशंकर पांडेय, बीडीओ मो आसिफ, प्रशिक्षु दारोगा आशुतोष कुमार के साथ प्रखंड प्रमुख रवि प्रकाश सिंह मंटू, बहरौली मुखिया अजीत सिंह, शिक्षक नेता संतोष कुमार, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह, पूर्व उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन, सोनौली मुखिया इम्तियाज खान उर्फ चुन्नू बाबू, बंगरा मुखिया प्रतिनिधि चन्द्रशेखर सिंह, आर्मी कैंटिन संचालक रंजन कुमार सिंह समेत अन्य ने भाग लिया। प्रखंड प्रमुख रवि प्रकाश सिंह मंटू ने कहा कि मुहर्रम को लेकर प्रशासन सजग है। किसी भी समस्या पर प्रशासन को सूचित करें। थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा ने कहा कि आपसी सद्भाव के साथ संपन्न कराने में प्रशासन को सहयोग करने की अपील की। बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ मो आसिफ ने कहा कि यहां हर पर्व त्यौहार मिलजुलकर सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने की परंपरा रही है। हमें उस परंपरा को कायम रखना है। अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है।किसी तरह की अफवाह की जानकारी मिले तो तुरंत उसकी सूचना प्रशासन को दें। जानकारी भी समय पर देने के लिए कहा ताकि प्रशासनिक स्तर पर भी रूट को वेरीफाई किया जा सके।सीओ रविशंकर पांडेय ने कहा कि मुहर्रम की तजिया के लिए लाइसेंस अनिवार्य तौर पर लेने को कहा गया,साथ ही रूट चार्ट को लेकर चर्चा किया गया साथ उन्होंने कहा कि हर परिस्थिति में रूट चार्ट के अनुसार ही जुलूस निकालना है वहीं उन्होंने दोनों समुदाय के लोगों को आपसी भाईचारे बनाए रखने की अपील की। थानाध्यक्ष ने कहा कि मुहर्रम के दौरान असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। सघन गश्ती के साथ चिन्हित जगहों पर पुलिस बल की भी तैनाती की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग