राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। दो अलग अलग ठिकानों से पुलिस ने 63 लीटर देशी शराब के साथ चार धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार धंधेबाजों को जेल भेज दिया गया है। बनियापुर में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चांदपुर से 50 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर भाग रहे धंधेबाज राजकिशोर प्रसाद, संदीप प्रसाद तथा दीपक कुमार प्रसाद को पुलिस बल की मदद से पकड़ा गया। इधर, सहाजितपुर बाजार से 13 लीटर देशी शराब के साथ सूरज चौधरी नामक धंधेबाज को पकड़ा गया। धंधेबाज शराब को विक्रय के लिए रखा था। जिसकी सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने सभी गिरफ्तार धंधेबाजों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग