राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के भटौरा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक दंपति समेत तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों में भटौरा गांव के शिव प्रसाद राय, उनकी पत्नी मालती देवी, तथा पुत्री निशा कुमारी, शामिल है। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने शिव प्रसाद राय व उनकी पुत्री निशा कुमारी को बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। इस संबंध में पीड़ित पक्षों द्वारा स्थानीय थाने में एक शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग