राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशानुसार डेरनी थानान्तर्गत अपराध नियंत्रण एवं विधि – व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से डेरनी थाना का गस्ती दल अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील थी। इसी क्रम में डेरनी थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ अपराधिक तत्वों की व्यक्तियों द्वारा हथियार के साथ ग्राम भगवानपुर के पास डकैती की योजना बना रहें है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं व्वरित कार्रवाई हेतु डेरनी थाना टीम, गस्ती दल द्वारा 04 अपराधकर्मी 01. बब्लू मॉझी, पिता- दशरथ मॉझी, 02 रंजन राय , पिता- रामस्नेही राय, दोनों सा0- चिरांद, थाना- डोरीगंज, 03. पंकज मॉझी, पिता- सुरेश मॉझी, सा0- रामगढा, थाना अवतार नगर, 04. संजय राय, पिता- हरेन्द्र राय, सा0- बसंतपुर, थाना- भेल्दी, सभी जिला- सारण को 01 देशी कट्टा, 02 जिन्दा कारतूस, 05 मोबाइल एवं 04 मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। साथ ही गिरफ्तार अपराधकर्मियों द्वारा बताया गया कि वें डकैती की योजना बना हीं रहे थे कि डेरनी थाना के पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया तथा जप्त 04 मोटरसाइकिल चोरी का है। इस संबंध में डेरनी थाना कांड संख्या- 150/22, दिनांक 04.08.22, धारा -399/ 402/ 414 भा0 द0 वि0 एवं 25 (1- बी ए/ 26 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। साथ हीं गिरफ्तार अपराधकर्मियों के निशानदेहीं पर इनके अन्य सहयोगियों के गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी हो रही है।
गिरफ्तार अपराधकर्मी रंजन राय का आपराधिक इतिहास :
- डोरीगंज थाना कांड संख्या -140/ 16, दिनांक 20.10.16 धारा -147 / 149/ 341/ 323/ 384/ 389/ 504/ 506 भा0 द0 वि0।
- डोरीगंज थाना कांड संख्या -236/ 18, दिनांक 17.08.18 , धारा -366 (ए)/ 34 भा0 द0 वि0।
- डोरीगंज थाना कांड संख्या- 250/ 17, दिनांक- 11.12.17, धारा -147/ 148/ 149/ 188/ 341/ 382/ 353/ 332/ 333/ 307/ 120 (बी) भा0 द0 वि0।
- डोरीगंज थाना कांड संख्या – 161/ 19, दिनांक 17.08.19 , धारा -341/ 323/ 324/ 379/ 504/ 34 भा0 द0 वि0 एवं 3 (i) (r) (s) एस0 सी0/ एस0 टी0 एक्ट।
- डोरीगंज थाना कांड संख्या – 337/21 दिनांक -02.1221 , धारा -379/ 414 भा0 द0 वि0।
गिरफ्तार अपराधकर्मी बब्लू मॉझी का आपराधिक इतिहास :
डोरीगंज थाना कांड संख्या -228/ 17, दिनांक 19.11.17 धारा -461/ 379 भा0 द0 वि0।
2. डोरीगंज थाना कांड संख्या -256/ 21 दिनांक -26.09.21, धारा -392 भा0 द0 वि0।


More Stories
मुफ्फसिल थानाध्यक्ष का रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल, एसपी ने किया निलंबित, लाइन हाजिर
11 मार्च 2025 को एक दिवसीय नियोजन कैम्प का होगा आयोजन
छपरा शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से जलनिकासी के लिये तैयार किये गये समेकित रूर्बन प्लान के विज़न डॉक्यूमेंट का डीएम ने किया विमोचन