नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। मकेर के सोनहोभाथा में जहरीली शराब पीने से लगभग एक दर्जन से अधिक लोगो की मृत्यु हो गई है, दो दर्जन लोग अस्पताल में इलाजरत है। शुक्रवार की सँध्या गांव में शराब से मृत लोगो का एक साथ दर्जन भर जनाजा निकला। जिसको देख लोगो के पत्थर के समान हृदय पिछल गया।पिता पुत्र के वियोग में तो पत्नी पति के वियोग में कोई पिता के वियोग में चीत्कार मार मार कर रो रहे थे। लगता था इस छोटे बस्ती में दुखो की पहाड़ ही टूट पड़ी हो। चारो तरफ से चीख चीत्कार की आवाज से पूरा गांव में मातम सा छाया है। जहरीली शराब ने जान ही नही लिया एक महिला की मांग की सिंदूर, एक बच्ची की खुशियां, पुत्र के छाया माता पिता के कंधों के बोझ बना के गए। विश्वनाथ महतो की मृत्यु हो गई, उनका एक पुत्र दोवानन्द महतो पटना में एडमिट है दो लड़का एक लड़की। जो जीवन मौत से जूझ रहा है।कमला महतो 40 वर्ष, तीन लड़की, एक लड़का, रीमा, रिंकू, पिंकी, पिता की मौत से आहत है, उनका कहना है कि शराब माफियाओं को सरकार करी से करी सजा दे, जिन्होंने हम जैसे असहायों के पिता का छाया छीन लिया। मृतक चन्देश्वर महतो 40, मजदूरी करके बाल बच्चों ला लालन पालन करते थे। इधर एक ही व्यक्ति भरोसा महतो के दो पुत्र ओम नाथमहतो, शकलदीप महतो की मृत्यु हो गई है। इनके पिता का नाम भरोस महतो, खेती वारी करते थे, दोनों एक ही पिता के थे। आठ भाई भाई में दो मर गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग