- सरकार से पीड़ित परिजनों को दस लाख रुपया व एक नौकरी देने का किया मांग
नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। मकेर प्रखण्ड के भाथा सोनहो गांव के नोनिया बस्ती में विशाक्त शराब से मारने वाले पीड़ित परिजनों से मिलने पहुँचे राजद के आधा दर्जन बिधायक व नेता,शनिवार को सोनपुर विधायक रामानुज राय व राजद के जिला अध्यक्ष सुनील राय के नेतृत्व में परसा विधायक छोटे लाल राय, गरखा विधायक सुरेंद्र राम,मढौरा विधायक जितेंद्र राय, सोनपुर विधायक रामानुज राय, जीरा देइ के माले विधायक अमरजीत कुशवाहा, मकेर प्रमुख अभिषेक यादव, पूर्व मुखिया रमेश राय, माले के जिला सचिव पूर्व मुखिया सभा राय समेत दर्जनों विधायक व नेता पीड़ित परिजनों से मिलकर घटना के हालात के सम्बंध में जानकारी लिया तथा उन्हें सांत्वना दिया। पीड़ित परिजनों के हालात से सभी नेता बिहल गए। बीडीओ सीओ को बुलाकर हर हाल में पीड़ित परिजनों को मुआवजा देने की बात कही। पीड़ित परिजनों ने कहा हम सभी बेसहारा हो गए है। अब हमलोगों का कोई सहारा नही है। सरकार के लोग हो या प्रशासन के लोग कोई सहयोग नही कर रहे है। राजद के विधायकों ने कहा एनडीए की सरकार निरंकुश सरकार है। गरीब महंगाई विषाक्त शराब बेरोजगारी से मर मिट रहे है। लेकिन सरकार इन गरीबो की सुधि तक नही ले रही है। दुर्भाग्य है इस क्षेत्र के बीजेपी के सांसद व बिधायक है, शराब भी धड़ल्ले से बिक रही है, शराब धंधेबाज भी इन नेताओं के लोग है जो पीड़ित परिजनों की सुधि तक नही लिया। घटना के समय से राजद के जिला अध्यक्ष सुनील राय ने लगातार पीड़ित परिजनों के साथ हर दुख में साथ रहे। उन्होंने सरकार से मांग किया कि पीड़ित परिजनों को दस लाख रुपया, एक एक नौकरी, उनके अनाथ बच्चों के लालन पालन करने की ब्यवस्था की जाय, अन्यथा राजद सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग