राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नचाप गांव वासियों के सहयोग से 24 घंटे के अखंड अष्टयाम का आयोजन मांझी प्रखंड के नचाप गांव स्थित राम जनकी मंदिर के प्रांगण में 18 अगस्त को धूमधाम से शुभारंभ होगा। वहीं अष्टयाम के समापन पर बाल भोज सह विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी श्रीराम जानकी मंदिर पूजा आयोजन समिति की ओर से अतुलेश कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह ने दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग