पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक के थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला गांव के युवक की आरा में रविवार को गोली मार कर हत्या करने का मामला सामने आया। मृतक युवक आरा के दिहवा में स्वत्रंत माइक्रो फाइनेंस मे काम करता था वह उसी कंपनी में कलेक्शन को लेकर निकला था उसी दौरान अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के दक्षिण टोला गांव निवासी अलख राय का 24 वर्षीय पुत्र शैलेश कुमार उर्फ लड्डू था। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया वही परिजन आरा के लिए प्रस्थान कर गए। मृतक तीन भाईयों और एक बहन में सबसे छोटा अविवाहित था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग