संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बैंक से रुपये निकाल कर घर लौट रहे व्यक्ति से उच्चको ने एक लाख रुपये की ठगी कर लिया।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के बेरूई का है। मामले की प्राथमिकी पीड़ित राजकुमार ठाकुर ने स्थानीय थाने में दर्ज कराई है।दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है की पीएनबी बैंक बनियापुर से एक लाख रुपये की निकासी कर घर लौट रहा था।तभी बनियापुर हनुमान मंदिर के समीप तीन लोग आए।जो अपने को थाना प्रभारी बताते हुए बोले की हाथ में क्या लिए हो दिखाओ।मै सरकारी कर्मचारी समझ कर उनलोगो को दिखाया एवं उतने ही देर मे मेरा पैसा और चेक बुक गमछा मे बाँध दिए और मुझसे बोले की अब तुम जाओ।मै कुछ दूर जाकर देखा तो मेरे गमछे में चेक बुक था मगर पैसा नही था।मामले में तीन अज्ञात को नामजद किया गया है।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जूटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग