राष्ट्रनायक न्यूज।
‘जय भारती’ की कहानी भारतीय सेना की गौरव गाथा और देश भक्ति को केंद्र में रखकर तैयार की गई है। शो में जानी मानी टीवी अभिनेत्री ऋषिका सिंह चंदेल महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। ऋषिका ‘विद्या’ ,’लवपंती’, ‘जय संतोषी माँ’, ‘नयी सोच’ जैसी धारावाहिकों में मुख्य भूमिका में नजर आ चुकी हैं और इस शो से जुड़ कर भी वो काफी उत्साहित हैं। ऋषिका सिंह चंदेल बिहार के छपरा जिले की रहने वाली हैं। ऋषिका को पहला ब्रेक ‘कलेक्टर बहू’ के रूप में दूरदर्शन पर मिला था। ऋषिका सिंह चंदेल ‘नयी सोच’ (दूरदर्शन), ‘लवपंती’ (एम एक्स प्लेयर), सीरियल में मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं। वो एंड टीवी पर प्रसारित धारावाहिक जय संतोषी मां में ‘माता सीता’ के रूप में नजर आ चुकी हैं। बेहद खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्री ऋषिका ने कहा कि अगर मेहनत और लगन हो तो राहें खुलती ही हैं। एक छोटे शहर से एक बड़ा सपना लेकर आई ऋषिका आज एक मिसाल बन चुकी हैं, जल्द ही वो बड़े परदे पर भी नजर आयेंगी। 15 अगस्त से सोमवार से शुक्रवार रात्री 9.30 डी डी नेशनल (दूरदर्शन) पर प्रस्तुत किये जायेंगे। जय भारती शो के निर्माता और लेखक महेश पांडे हैं। जय भारती टीवी शो में मुख्य कलाकार मनमोहन तिवारी, वक़ार शेख़, प्रियमदा, ऋतुपर्णा हैं।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी