मनिंद्र नाथ सिंह मुन्ना। राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा (सारण)। जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान मे जिला के गण्यमान्य काग्रेसी पद यात्रा मे भाग लेकर दिघवारा पहुचे।यह पद यात्रा माझी के शितलपुर बरेजा से शुरू होकर सोनपुर शहीद स्मारक तक जाएगे। इसी क्रम मे दिघवारा के अम्बेडकर चौक स्थित उनके मूर्ति पर माल्यार्पण हुआ। उसके बाद दिघवारा रेलवे क्रासिंग के पास दिघवारा के प्रखंड के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी पूर्व बिधायक स्व रामबिनोद सिंह जी के आदम कद मूर्ति पर माल्यार्पण हुआ। तत्पश्चात तिवारी भवन स्थित प्रखंड काग्रेस कार्यालय पर एक सभा मे परिणत हो गया।सभा मे देश के लोकतंत्र पर खतरा,महगाई, बेरोजगारी, देश के बरे-बरे उपक्रम जैसे रेलवे, पोस्ट औफीस,बैक, बिमा,हवाई जहाज, सरकारी होटल, Bsnl, मुनाफे वाले उद्योग धंधे की बिक्री या निजीकरण पर गहरा दुख व्यक्त किया। देश की आजादी मे दिघवारा की धरती का अति महत्व है।यहा के मलखाचक निवासी रामदेनी सिंह को फांसी की सजा हुइ थी। इसी गांव के रामबिनोद सिंह एव उनके दो पुत्री शारदा एव सरस्वती, के नेतृत्व मे पुरा गांव आजादी के दिवाने बन कर स्वतंत्रता आंदोलन को सफलीभूत करने मे अपने को बलिदान भी हुए। सभी स्वतंत्रता सेनानियो को नमन। भारत को फिर जोड़कर विकसित भारत पर चर्चा हुई। समारोह की अध्यक्षता अनिल सिंह ने किया समारोह का समापन धन्यवाद के साथ बरिषठ कांग्रेसी अमरनाथ तिवारी ने किया। मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष डाक्टर कामेश्वर सिंह, पूर्व विधायक रघुनन्दन माझी के अलावे दरियापुर प्रखंड के अध्यक्ष तरूण तिवारी,महमद मजहर हुसैन, सुरेश गुप्ता, जहूर अंसारी,बिमलेश तिवारी, मुजफ्फर हुसैन, अनिल कुमार सिंह, डाक्टर शंकर चौधरी,मिथिलेश मधुकर, सुनिल कुमार सिंह, चन्दन कुमार ,मेंहदी हसन ,परमेश्वर शर्मा, ब्रज किशोर सिंह ,राम वृक्ष सिंह,सुरज सिंह,अंश सिंह, हरिहर राम,वजीर आलम, शिवपुजन सिंह के अलावे सैकरो कार्य कर्ता भाग लिए।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा