मैथिली शुक्ल। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। मांझी प्रखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों में भाई- बहनों के पवित्र रिश्तें एवं जिमेदारियों के मजबूत बंधन प्रतिक त्योहार रक्षा बंधन सावन पूर्णिमा को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शुक्रवार को सुबह से ही बहनों द्वारा अपने सगे सम्बन्धी एवं मुहबोले भाईयों को तिलक चंदन लगाकर आरती के साथ कलाईयों पर रक्षा सूत्र (राखी) बांधकर कर स्वास्थ्य एवं लम्बी आयु की कामना की भाइयों ने भी बहनों को आशीर्वाद उपहार देनें के साथ साथ आदर एवं सुरक्षा देनें का आश्वासन दिया रक्षाबंधन के त्यौहार को लेकर कोपा मांझी ग्रामीण इलाकों में रक्षाबंधन को लेकर सुबह से लेकर शाम तक बहुत हलचल रही मिठाइयों की दुकान पर उमड़ी भीड़ भाई बहनों में बहुत खुशी देखी गई


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग