- घर- घर तिरंगा योजना की सफ़लता हेतु डाक कर्मचारियों निकाली बाइक रैली
राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/मांझी (सारण)। डाक विभाग सरकार का सच्चा प्रतिनिधित्व करता है। यह बात महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने डाक अनुमंडल छपरा द्वारा दाउदपुर उप डाक घर से आजादी के अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा के तहत तिरंगा यात्रा की शुरुआत करते हुए कही। शनिवार को अनुमन्डल डाक निरीक्षक मृत्युंजय कुमार सिंह के नेतृत्व मे दाउदपुर उप डाक घर से तिरंगा यात्रा की शुरुआत की गयी। जिसको महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने रवाना किया। इस मोटरसायकिल तिरंगा यात्रा में पूरे एकमा अनुमंडल छपरा के डाक कर्मचारियों ने भाग लिया। यह यात्रा दाउदपुर उप डाक घर से शुरू हो कर मुख्य सड़क मार्ग होते हुए एकमा मुख्य डाक घर में समाप्त हुआ। सांसद ने सारण प्रमण्डल छपरा के प्रवर डाक अधीक्षक ए. एन. राव एवं अनुमंडल डाक निरीक्षक एकमा मृत्युंजय कुमार सिंह को इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही सारण जिले में घर घर तिरंगा योजना को सफ़ल बनाने के लिए दोनों अधिकारियों एवं सभी कर्मचारियों की सराहना की। इस अवसर पर ब्रजकिशोर प्रसाद उप डाकपाल दाउदपुर, दीपक सिंह, मनोज कुमार सिंह, अनिल सिंह, प्रभात सिंह, हरेन्द्र भगत, देवेन्द्र ओझा, राधेश्याम मिश्रा, तारकेश्वर प्रसाद साह उप डाक पाल एकमा, आनंद मोहन सिंह, दीपक पुरी, नन्द किशोर चौधरी, नन्द किशोर सिंह आदि अन्य शामिल रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग