राष्ट्रनायक न्यूज।
पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी। रेल प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 12226/ 12225 दिल्ली- आजमगढ़- दिल्ली कैफियात एक्सप्रेस में एक माह के लिये अस्थायी आधार पर शयनयान श्रेणी के एक कोच के स्थान पर वातानुकूलित तृतीय इकोनामी श्रेणी का 01 कोच निम्नवत लगाया जायेगा। 12226/ 12225 दिल्ली-आजमगढ़-दिल्ली कैफियात एक्सप्रेस में दिल्ली से 10 अगस्त से 09 सितम्बर,2022 तक तथा आजमगढ़ से 11 अगस्त से 10 सितम्बर,2022 तक एक माह के लिये अस्थायी आधार पर शयनयान श्रेणी के एक कोच के स्थान पर वातानुकूलित तृतीय इकोनामी श्रेणी का 01 कोच लगाया जायेगा। फलस्वरूप कोच संरचना में परिवर्तन किया जायेगा। संशोधित संरचना के अनुसार इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय इकोनामी श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 तथा वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग