मनिंद्र नाथ सिंह मुन्ना। राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा (सारण)। एकलव्य एसपी एकेडमी दिघवारा के तत्वावधान में स्कूल के बच्चों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गयी। जिसमें स्कूल के चेयरमैन अशोक सिंह, स्कूल के प्राचार्य रश्मि कुमारी, आरजेएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य कन्हैया सिंह, सुरजीत कुमार सिंह सोनू, जॉर्ज सी अब्राहम, आलोक दुबे, मुन्ना सिंह खलपुरी के अलावा गणमान्य नागरिक व स्कूल सभी बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर दिघवारा नगर पंचायत बाजार में भ्रमण करते हुए बाजार के पश्चिमी छोर राय पट्टी चौक के पास स्थित फ्लड लाइट टावर के पास तिरंगा फाहराते हुए समापन किया। इस तिरंगा यात्रा को देखने के लिए आम जनों की भीड़ काफी संख्या में उमड़ती नजर आयी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग