पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। आजादी के अमृत महोत्सव एक स्वतंत्रता का उत्सव है जो हर 25 साल में मनाया जाता है, ताकि हमारी आज की पीढ़ी के बच्चे यह जान सकें कि भारत को आजादी दिलाने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों को कितने संघर्षों और कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। वही आप सभी को इस संदर्भ में बता दिया जाए कि किसी भी देश का भविष्य तभी उज्ज्वल होता है जब वह अपने पिछले अनुभवों और विरासत के गौरव के साथ पल-पल जुड़ा रहता है। हम सभी जानते हैं कि भारत के पास एक समृद्ध ऐतिहासिक चेतना और सांस्कृतिक विरासत का एक अथाह भंडार है जिस पर हमें गर्व होना चाहिए। देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ तथा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में मशरक दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा और उतरी मंडल भाजपा अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई जो महावीर चौक से बहरौली,चान्दबरवा,हनुमान गंज मशरक मुख्यालय,बहरौली बाजार, कर्णकुदरिया चौक होते हुए गोपालगंज के बॉर्डर लखनपुर पर कार्यक्रम का समापन हुआ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग