हरपुर जान गांव में गत दिनों दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, इलाज के दौरान दो लोगों की मौत
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। बनियापुर विधानसभा अंतर्गत मशरख थाना क्षेत्र के हरपुर जान गांव में गत दिनों दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। जिसमे इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। जिस घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए जदयू राज्य परिषद सदस्य सह बनियापुर के पूर्व प्रत्याशी बीरेंद्र कुमार ओझा ने पीड़ित परिवारो से मिलकर आर्थिक सहायत उपलब्ध कराई। साथ ही आगे भी हर संभव मदद करने का आश्वाशन दिया।वही प्रशासन से घटना में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी की भी मांग की। इस दौरान श्री ओझा ने उपस्थित लोगों से आपसी वैमनस्य को भूलकर शांतिपूर्ण माहौल में रहने का अनुरोध किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग