राष्ट्रनायक न्यूज।
पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी। स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती सुजाता पाण्डेय एवं कार्यकारिणी की सदस्याओं ने पूर्वोत्तर रेलवे मंडल चिकित्सालय के मरीजों का हाल जाना तथा उनको मिलने वाली सुविधाओं का संज्ञान लिया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) ज्ञानेश त्रिपाठी, अपर मंडल प्रबंधक (परिचालन) एस पी एस यादव, अपर मंडल रेल प्रबंधक (प्रशासन) राहुल श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा सुनन्दा चतुर्वेदी ,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) राकेश रंजन, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक ए पी सिंह, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (कैरेज एण्ड वैगन) सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ओ एण्ड एफ) अलोक केशरवानी, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक प्रीती वर्मा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (I) ऋषि श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (II) सत्यम कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (III) अनुज वर्मा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पॉल, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अभिषेक, मंडल कार्मिक अधिकारी विवेक मिश्रा, समेत मंडल चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी सभी शाखाधिकारी एवं मंडल महिला कल्याण संगठन की सदस्यायें उपस्थित थीं। इस अवसर पर मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा सुजाता पाण्डेय एवं मंडल महिला कल्याण संगठन की कार्यकारिणी की सदस्यायों ने पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन के सौजन्य से कैंसर संस्थान एवं मंडल चिकित्सालय में भर्ती सभी मरीजों को ताजे फल, हालिंक्स एवं बिस्कुट का वितरण किया। इसके साथ ही आज स्वतंत्रता दिवस पर जन्मे नवजात शिशुओं को विशेष शिशु किट भेंट किया गया।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी