मवेशी बांधने गये युवक की गढ़े में डूबने से मौत
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक(सारण)। पीएचसी में रविवार की दोपहर एक युवक को गढ़े के पानी में डूबने से अचेतावस्था में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान तरैया थाना क्षेत्र के जैथर गांव निवासी द्वारिका राम के 20 वर्षीय पुत्र कृष्णा राम के रूप में हुई। मामले में मुखिया प्रतिनिधि जितेन्द्र सिंह ने बताया कि युवक मवेशी बांधने गया था वही मवेशी के रस्सी तोड़ भागने के दौरान पकड़ने के क्रम में गढ़े में डूब गया जिसे परिजनों द्वारा मशरक पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉ अनंत नारायण कश्यप ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मृत घोषित युवक को घर लेकर चले गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग