बहरौली पंचायत में घुसा घोघाड़ी नदी का पानी, सभी वार्ड ग्रसित
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि
मशरक (सारण)। प्रखंड के बहरौली पंचायत में घोघाड़ी नदी का पानी लोगों के घरों में घुसने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बाढ़ की त्रासदी से किसी भी अधिकारी के नही पहुंचने और कोई मदद होता नही देख पंचायत के मुखिया अजीत सिंह ने सारण जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन को फोन कर मामले की जानकारी दी। रविवार की शाम मशरक प्रखंड क्षेत्र के लखनपुर, चांद कुदरिया पंचायतों में बाढ़ की विभीषिका से बचाव के लिए दौरा किया और संबंधित अधिकारियों को बचाव की जानकारी दी। फिर वहां से जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक हरिकिशोर राय समेत प्रखंड अधिकारी सीओ ललित कुमार सिंह, बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा, थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा के साथ बहरौली पंचायत में पहुंच बाढ़ से प्रभावित लोगो से मिलें और जानकारी ली। मौके पर बहरौली पंचायत के मुखिया अजीत सिंह से बात कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित लोगो के लिए ऊंचे जगहों पर सामुदायिक किचन की व्यवस्था करें साथ ही लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने का आग्रह किया जाएं। ऊंचे स्थानों पर चयनित जगहों पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएं। मौके पर बहरौली मुखिया अजित सिंह ने जिलाधिकारी से मांग किया कि पंचायत में सरकारी व्यवस्था के तहत खाने और साफ पानी की व्यवस्था, बाढ़ पीड़ितों को नाव, किसानों को फसल क्षति देने का अनुरोध किया। मौके पर जिलाधिकारी सारण ने बहरौली पंचायत में नीतीश कुमार की चहेती नल-जल का कार्य देखकर प्रसंशा व्यक्त किया। मौके पर जमादार श्यामबिहारी पांडेय,प्रिंस बाबा,स्वक्षग्रही राहुल सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा