बनियापुर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम के मन की बात
बनियापुर(सारण)। दक्षिणी भाजपा मंडल अध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा के आवास पर रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात सप्तऋषियों के साथ कार्यक्रम को देखने -सुनने के लिये काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए। जहाँ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्यकर्ताओ ने मन की बात कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मौके पर उपस्थित भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह ने बताया कि मन की बात में प्रधानमंत्री के संबोधन से सभी कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखे। मौके पर पैक्स अध्यक्ष राममोहन रस्तोगी गणेश सिंह, रितेश कुमार सिंह ,निखिल मिश्रा, रणवीर कुमार सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग