मनिंद्र नाथ सिंह मुन्ना। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बिहार को एक और सौगात दी है। दरअसल छपरा से बलिया तक फोरलेन सड़क का टेंडर जारी कर दिया गया। लगभग 3000 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क 2 साल में बनकर तैयार हो जाएगी। बता दें कि गोरखपुर से बलिया तक बन रहे पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस वे से छपरा को जोड़ने के लिए 117 किलोमीटर फोरलेन सड़क का निर्माण होगा।
जमीन अधिग्रहण का कार्य शुरू:
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे छपरा से जोड़ने के लिए कार्य तेजी से किया जा रहा है इसके लिए जमीन अधिग्रहण का कार्य शुरू हो चुका है जमीन अधिग्रहण होने के बाद ही टेंडर जारी किया गया है बताया जा रहा है कि अगले 2 महीने में जमीन अधिग्रहण का काम पूरा कर लिया जाएगा इसके बाद किसी एजेंसी को इस सड़क निर्माण की जिम्मेदारी दी जाएगी और पटना से दिल्ली जाना आसान हो जाएगा इसके बन जाने के बाद कम दूरी तय करनी पड़ेगी
बिहार के कई जिलों को होगा फायदा:
मालूम हो कि हाजीपुर और छपरा के बीच पहले से ही फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य जारी है इसके साथ ही हाजीपुर से पटना के लिए अच्छी सड़क है अब गांधी सेतु के बन जाने से गांधी सेतु पर जाम से निजात मिल गई है साथ ही गांधी सेतु के समानांतर गांधी सेतु भाग 2 चार लेन का पुल निर्माण कार्य जारी है जो 2024 से कार्य करने लगेगी ऐसे में छपरा के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जुड़ने से सारण पटना वैशाली सहित कई जिले के लोगों को गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ होते हुए दिल्ली तक आना जाना आसान हो जाएगा वही बॉक्सर को भी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जोड़ने के लिए मंत्रालय ने संशोधन किया है मंत्रालय ने करीमुद्दीनपुर से बरौली के बीच 17 किलोमीटर में सड़क बनाने का निर्णय लिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग