पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड के सोनौली पंचायत में मशरक बीडीओ ने बुधवार को विभिन्न योजनाओं की जांच की। वार्ड नंबर 6 में जलनल के लिए 11 लाख रुपया का उठाव होने के बाद भी कार्य पूरा नहीं होने का मामला प्रकाश में आया। जिसपर बीडीओ ने वार्ड सदस्य से इस संबंध में पूछताछ की जिससे असंतुष्ट बीडीओ ने जॉच के बाद प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही । इसके अलावे आंगनबाड़ी , विद्यालय, जनवितरण दुकान, एवम सात निश्चय के तहत किए जाने वाले कार्यों का निरीक्षण किया जिसमे काफी कमी दिखी। पदाधिकारी ने सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की बात कही।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग