संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। थाना क्षेत्र के शिवा जी नगर माँझी स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मद्देनजर गुरुवार को मटका फोड़ तथा रुप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यालय के भैया बहनों ने राधा- कृष्ण बाल रुप सज्जा प्रतियोगिता में भाग लिया। उक्त प्रतियोगिता में श्रीकृष्ण बने युवराज कुमार नन्द बाबा बनी सोमी कुमारी सुदामा बने सुमन कुमार गोपी बनी खुशी कुमारी यशोदा के रूप में ममता कुमारी राधा के रूप में संचिता कुमारी तथा सत्यम कुमार विजेता रहे। विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय के सचिव प्रमोद गुप्ता तथा प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र ने पुरस्कृत किया। मौके पर विनोद गुप्ता सोनू बाबा निर्मल दुबे रोहित पाण्डेय गुरुचरण शर्मा रमेश यादव जगमोहन चौहान तथा अनिल ओझा आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग