राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। छत के सहारे घर में प्रवेश कर चोरों ने इत्मीनान से चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना स्थानीय थाना क्षेत्र के नसीरा गांव की एक महिला गृहणी गिनी देवी के घर की बतायी जाती है। घटना की जानकारी मिलते हीं स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुच चोरी के मामले की जांच पड़ताल की। बताया जाता है कि स्व सुदर्शन साह की पत्नी गिनी देवी अपने दो बच्चों के साथ घर मे सोयी थी। तभी चोर छत के सहारे आंगन में उतर कर महिला को एक कमरे में सोये देख बाहर से छिटकीली लगा दिया। उसके बाद चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। जब महिला ने बाहर निकलने का प्रयास किया तो बाहर से कुंडी लगी हुई थी। महिला के आवाज पर आसपड़ोस के लोगो जुटे और महिला समेत दो बच्चों को बाहर निकाला। महिला गिनी देवी जब अन्य कमरों में देखा तो हैरान हो गयी तब उसे लगा कि घर मे चोरी हो गयी। चोरों के द्वारा गहने, नकद, बर्तन समेत करीब 40 से 50 हजार रुपये से अधिक की सम्पति चोरी होने की बात बतायी जाती है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग