राष्ट्रनायक नयूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के किशुनपुर पंचायत के वार्ड एक में गुरुवार को स्वच्छता अभियान के तहत हर घर से कचरे के उठाव के लिए डब्बे का वितरण किया गया। मुखिया प्रतिनिधि तारकेश्वर सिंह तथा वार्ड एक की वार्ड सदस्या निधि देवी ने संयुक्त रूप से किशुनपुर के टोले ईनामीपुर में डब्बे का वितरण हरेंद्र बांसफोर के घर से शुरू किया। मुखिया प्रतिनिधि तारकेश्वर सिंह ने बताया कि प्रत्येक परिवार को एक-एक डब्बा कचरा के उठाव के लिए दिया गया है।इस कचरे को स्वच्छता ग्राही ठेले से लेकर कूड़ा निस्तारण के लिए बने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट में जाकर गिरा देंगे। इससे गांव साफ-सुथरा रहेगा।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग