राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। प्रखंड के शिल्हौरी पंचायत में लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत मढ़ौरा एसडीओ ने कचरा प्रबंधन को लेकर अभियान का शुभारंभ कराया। बुधवार को मढ़ौरा एसडीओ योगेंद्र कुमार ने पंचायत के सामुदायिक भवन आटा में सुखा और गीला कचरा के लिए अलग अलग डस्टवीन का वितरण को प्रारंभ कराया। इस मौके पर डीसीएलआर रविशंकर शर्मा और बीडीओ सुधीर कुमार ने लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया और अभियान की सफलता के लिए सभी को जागरूक होने की जरूरत बताई। वहीं एसडीओ योगेंद्र कुमार ने कहा कि अब नगर पालिका के तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्रों को भी स्वच्छ रखने के लिए कचरा प्रबंधन का जिम्मा ग्राम पंचायत को सौंपा गया है। उन्होंने ग्रामीणों को घर, गांव, पंचायत को स्वच्छ बनाने में अपनी भूमिका तय करने को कहा। एसडीओ ने कहा की अपनी आदतों को बदलना है और मन और दिमाग में स्वच्छता की बात रखनी है। प्रखंड के शिल्हौरी, मिर्जापुर, माधोपुर और भुवालपुर पंचायत में लोहिया स्वच्छता अभियान शुरू हुआ है। इसके तहत डोर टू डोर कचरा उठाव के लिए घरों तक गाड़ी पहुंचेगी। जिससे अब लोगों को यहां वहां कचरा नहीं फेंकना होगा। घर तक कचरा उठाव के लिए गाड़ी जायेगी और लोग उसमें कचरा जमा करेगे। इस मौके पर स्थानीय मुखिया सीता देवी, मुखिया प्रतिनिधि विनय सिंह व दर्जनों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग