राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशानुसार गरखा थानान्तर्गत अपराध नियंत्रण एवं विधि- व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से गरखा थाना गस्ती दल अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील थी। इसी क्रम में गरखा थाना पुलिस टीम को गुप्त सूचना / मानवीय सूचना प्राप्त हुई की गरखा थानान्तर्गत अलोनी बाजार में कुछ अपराधकर्मियों के द्वारा लूट की योजना बनाया जा रहा है । तत्पश्चात गरखा थाना पुलिस टीम द्वारा प्राप्त गुप्त सूचना/ मानवीय सूचना का तत्क्षण संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने हेतु उपरोक्त स्थान पर पहुंची तो पुलिस वाहन को देखकर कुछ व्यक्तियों द्वारा बाईक पर सवार होकर भागने का प्रयास किया गया, जिसमें से 02 व्यक्तियों को गस्ती दल में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी/ बल की सहायता से पकड़ा गया। पूछ – ताछ एवं तालसी के क्रम में पकड़ाये हुए व्यक्तियों की पहचान क्रमशः 1. विजय कुमार राय, पे० विनोद राय, सा० नैनी पश्चिम टोला , थाना मुफ्फसिल, जिला सारण 2. रितेश पाठक पे० अमरेश पाठक, सा० मासूमगंज, थाना- भगवान बाजार, जिला सारण के रूप में की गई एवं इनके पास से देशी कट्टा-2, जिन्दा कारतूस- 4, मोटरसाईकिल- 2. मोबाईल 7, सोने का चैन-2 एवं नगद राशि 10,000 रूपया जप्त/ बरामद कर इन्हें गिरफ्तार किया गया। जिस संबंध में गरखा थाना कांड सं०-537/ 22. दिनांक- 18.08.22 . धारा -399/ 402 / 411 भा० द० वि० एवं 25 (1- बी ) ए/ 26/ 35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की गई तो इसके पास से बरामद दोनो मोटरसाईकिल गरखा एवं मुफ्फसिल थाना का लूट का निकला। पूछ- ताछ के क्रम में ही दाउदपुर एवं मॉझी थाना में हुई लूट में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की तथा जिसके निशानदेही पर दोनो थाना क्षेत्रों से लूटा गया सोने का चैन बरामद किया गया। गिरफ्तार अपराधकर्मी दिनांक 14.08.22 को भेल्दी में मोटरसाईकिल लूट तथा मुफ्फसिल में एक मोटरसाईकिल लूट में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। उपरोक्त घटना में संलिप्त अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं लूटी गई मोटरसाईकिल की बरामदगी हेतु निरंतर छापामारी की जा रही है। यह भी उल्लेखनीय है कि दिनांक 17.08.2022 के सुबह 02 अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा हथियार के बल पर मुफ्फसिल थानान्तर्गत नेवाजी टोला स्थित शिवम पेट्रोलियम से 08 लाख 30 हजार रूपये की लूट कर ली गई थी। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घण्टे के अंदर घटना में संलिप्त अपराधियों को चिन्हित करते हुए छापामारी की गई जिसमें लूटी गई राशि में से 07 लाख 80 हजार रूपये बरामद कर लिया गया। इस घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी एवं शेष राशि की बरामदगी के लिए निरंतर छापामारी की जा रही है। संलिप्त अपराधकर्मियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।




More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग