संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। मामूली विवाद को लेकर पड़ोसियों ने ही पड़ोसी दंपति को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामला बनियापुर थानाक्षेत्र के उस्ती का है। पीड़ित रविन्द्र पांडेय ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बगल के ही चार लोगों को नामजद किया है।दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि हमारे दरबाजे के सामने पानी गिराकर कीचड़ कर दिया गया। तथा इस बावत पूछने पर पंकज कुमार पांडेय, नंद किशोर पांडेय, संतोष कुमार पांडेय एवं मालती देवी गाली- गलौज करने लगे।जिसका विरोध करने पर नामजदों ने धारदार हथियार से प्रहार कर मुझे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। बचाव में मेरी पत्नी आई तो नामजदों ने उसके साथ भी दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट कर जख्मी कर दिया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग