राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। खैरा थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में शराब पी कर उत्पात मचाने वाले व्यक्तियों को शुक्रवार के दिन जेल भेज दिया गया। उक्त बातों की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पटेढ़ा एवं खोदाईबाग में छापेमारी कर उक्त शराबियों को गिरफ्तार किया गया तथा शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार शराबियों में सरिखन राय गांग सिरकट्टी,नूरहसन छोटा तकिया, राजेश मांझी ककाढिया, एजाजुल हक शाहपुर सभी खैरा थाना क्षेत्र,सन्तोष कुमार राय ओलहनपुर मढौरा थाना क्षेत्र तथा संजीत साह पटेढा खैरा थाना क्षेत्र के बताए जाते है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग