राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बनियापुर में शराब तस्करों पर पुलिस की कार्रवाई का कोई असर नहीं हो रहा है। पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाये जाने के बाद भी शराब तस्करी का खेल नहीं रुक रहा है। बनियापुर पुलिस ने दो अलग अलग ठिकानों से 95 लीटर देशी शराब के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें चार शराब तस्कर तथा एक शराबी शामिल है। बनियापुर थानाध्यक्ष ने बताया कि चतुर्भुज छपरा में गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 30 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। यहां से शराब तस्कर चंदा देवी तथा उसके पति ऋषि कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अमाव में छापेमारी कर पुलिस ने 65 लीटर देशी शराब बरामद किया है। पुलिस ने शराब तस्कर अशोक राय तथा किरण देवी को मौके से गिरफ्तार किया है। सभी शराब तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। उधर, सहाजितपुर पुलिस ने भी सरमी से 20 लीटर देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार तस्कर वकील राम बताया जाता है। वह पुलिस को देख भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस बल की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग