संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के किसानों की हालत बारिश ना होने की वजह से खस्ता थी, धान एवं मका के खेतों में दरारें पड़ने शुरू हो गए थे किसान पानी को लेकर लगातार परेशान था बारिश ना होने की वजह से नलकूपों से धान की फसलों में पानी की पूर्ति की जा रही थी लेकिन अचानक मौसम ने करवट ली और बारिश होने की वजह से किसानों की फसल धान और मक्का के लिए लाभदायक हो गया पानी, किसान ने बताया कि पानी ना होने की वजह से बैगन की खेती बरबटी अन्य सब्जी की खेती ऊपर भी सूखा का असर झेलना पड़ रहा है समय पर खेतों में पानी नहीं मिलने पर कोई भी फसल कोई भी सब्जी की खेती पूर्ण रूप से उपज नहीं ले रहा है लेकिन बारिश होने की वजह से किसान अपने खेतों में यूरिया जैसे कीटनाशक छिरकाओ करना शुरू कर चुके हैं अब किसानों के चेहरे पर हल्की सी खुशी भी नजर आ रही है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग