राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिले के डोरीगंज थाना अन्तर्गत बलवन टोला गांव से आगे नाशपर के पास तेज पूर्वा हवा के चपेट में आने से बालू लदे ओवर लोड 06 नाव गंगा नदी में समा गई। वहीं नाव पर सवार करीब डेढ़ दर्जन मजदूर लापता बताये जाते हैं। मिली जानकारी के अनुसार 6 नावे सोन से बालू लादकर डोरीगंज की तरफ आ रही थी, तभी तेज पूर्वा हवा के कारण नदी में उठ रही तेज लहर की चपेट मे आने से गंगा सरयुग सोन के संगम के पास डूब गयीं। मिली जानकारी के अनुसार एक नाव जो दरियावगंज की थी जिसपर 24 मजदूर सवार थे और सभी मजदूर सकुशल बाहर आने की जानकारी मिली है। वहीं दूसरा नाव डोरीगंज का था, जिसपर 22 मजदूर सवार थे। वे सभी भी सकुशल बाहर निकल गए हैं। दो नाव बलवन टोला गांव का बताया जाता है, जिसपर सवार दो मजदूर लापता बताए जा रहे हैं। दोनों मजदूर दूसरे जिले के बताए जाते हैं। पांचवी नाव जो लालगंज, वैशाली की है, जिसपर 15 मजदूर सवार थे। जिसमे से सात मजदूर बाहर निकल गए है, लेकिन आठ मजदूर लापता बताए जाते है। छठी नाव हल्दी छपरा, मनेर की है जिसपर 15 मजदूर सवार थे। जिसमे से छ: मजदूर बाहर निकल गए लेकिन नौ मजदूर लापता बताए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिन्हा ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। लापता मजदूरों की खोजबीन की जा रही है।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा