- चिटफंड बैंक के कुल 12 अधिकारियों को नामजद अभियुक्त बनाया था
राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। पचास करोड़ रुपए के जालसाज बैंककर्मी को पुलिस ने नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया। मशरक पुलिस ने चिटफंड कम्पनी के नाम पर पचास करोड़ रुपए के जालसाज बैंककर्मी को नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर छपरा मंडल कारा भेज दिया। मशरक पुलिस इंस्पेक्टर राधेश्याम प्रसाद ने बताया कि मशरक में इंडस बेयर इंडस्ट्रीज लिमिटेड कम्पनी के नाम पर हजारों लोगों ने एजेंट के मार्फत करीब पचास करोड़ रुपए की ठगी करने के मामले में मशरक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। तरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत भागवतपुर गांव निवासी रामगति राय के पुत्र लालबाबू राय ने मशरक थाना में प्राथमिकी दर्ज करा इंडस बेयर इंडस्ट्रीज लिमिटेड कम्पनी के सीएमडी अरूणेश सीता समेत चिटफंड बैंक के कुल 12 अधिकारियों को नामजद अभियुक्त बनाया था। मशरक थानाध्यक्ष रीतेश कुमार मिश्र ने कहा कि पुलिस इंस्पेक्टर राधेश्याम प्रसाद के नेतृत्व में मशरक पुलिस ने सिवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर गांव के निवासी व चिटफंड बैंक के 50 करोड़ रुपए के जालसाज हारून रसीद पिता रउफ अंसारी को नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर छपरा मंडल कारा भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष रीतेश कुमार मिश्र ने बताया कि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी अभियान चला लगी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग