राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना पुलिस ने अलग- अलग मामलों में तीन मामलों में प्राथमिकी दर्ज किया वही दो को गिरफ्तार कर मंडल कारा छपरा भेज दिया गया। मामले में थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा ने सोमवार को बताया कि थाना क्षेत्र के हनुमानगंज गांव में अवैध शराब के मामले में शम्भू राउत पिता स्व दशई राउत के यहां छापेमारी की गई तों शराब धंधेबाज फरार हो गया वहीं उसके यहां से 5 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। वही परिजनों की सुचना पर शराब के नशें में हंगामा करते सुमन कांत पिता चंदेश्वर कुंवर गांव बहरौली को गिरफ्तार किया गया जिसे सनहा दर्ज करते हुए न्यायालय भेज दिया गया। वही डुमरसन गांव में मारपीट के मामले कांड संख्या 386/21 में नामजद दिनेश राय उर्फ सदीश राय पिता भुथुर राय को गिरफ्तार कर लिया गया और गिरफ्तार को मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग