पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के चालीस आरडी सुंदर गांव में सोमवार को बच्चों के बीच मामूली विवाद को लेकर दो पड़ोसी के बीच जमकर मारपीट हो गई जिसमें 5 शख्स घायल हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराए गए। घायलों की पहचान चालीस आरडी सुंदर गांव निवासी इसमाईल अली की 11 वर्षीय पुत्र अफरोज आलम,नौसाद अली का 35 वर्षीय पत्नी इदम खातुन,इसमाइल अंसारी की 35 वर्षीय पत्नी मैरूण निशा और फूलमहमम्द अंसारी की 75 वर्षीय पत्नी रोजादीन खातुन,पुत्र मकसूद आलम के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए एक को सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घटना के बारे में बताया गया कि बच्चे जलावन फाड़ रहे थे कि उसी को लेकर विवाद में पड़ोसी द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया वही दूसरे पड़ोसी ने बताया कि पड़ोसी के साथ पहले से विवाद चल रहा है उसी में खाना खिलाने पर नही जाने के पूछने को लेकर मारपीट हो गई। मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग