कोर्ट ने निर्गत गैरजमानती वारंट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
बनियापुर(सारण)। गुप्त सूचना के आधार पर पूर्व के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो अभियुक्तों को बनियापुर पुलिस ने छापेमारी के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना क्षेत्र के रजौली निवासी किसान राय और धर्मेंद्र राय है। जिनपर न्यायालय से गैर-जमानतीय वारंट निर्गत था। जिसके बाद से पुलिस इनकी गिरफ्तारी को लेकर प्रयासरत थी।छापेमारी टीम में एएसआई दिनेश्वर कुमार और जगन्नाथ मांझी शामिल थे। फरार अभियुक्तों एवं वारंटियों की धर-पकड़ के लिये पुलिस द्वारा लगातार चलाये जा रहे अभियान से वारंटियों में हड़कंप मचा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग