राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। डीएम राजेश मीणा मांझी प्रखंड अंतर्गत मांझी पूर्वी पंचायत स्थित कृषि विज्ञान केंद्र, मांझी तथा परिसर में कराए जा रहे कृषि संबंधी कार्यों, आधुनिक कृषि संयंत्रों तथा मनरेगा योजना के तहत कराए गए कार्यों एवं कौरू धौरू पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र तथा मनरेगा पार्क का निरीक्षण किया गया। संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र परिसर एवं आंगनबाड़ी केंद्र के पास पौधरोपण किया गया।वहीं मकेर में बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के निर्देश पर समग्र शिक्षा के डीपीओ धनंजय पासवान ने उच्च माध्यमिक विद्यालय ननंद कैतुका तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का अचौक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कैतुका नंदन विद्यालय में संचालित हो कक्षा,मध्याह्न भोजन,शिक्षकों की उपस्तिथी, साफ सफाई, छात्रों की विद्यालय यूनिफॉर्म आदि की जांच किया। प्राचार्य सुबोध बैठा से जनकारी प्राप्त किया। उन्होंने जांच को संतोषजनक बताया। कहा कि छोटी मोटी त्रुटियों को सुधार करने का निर्देश दिया। विद्यालय में चल रही कि चहक प्रशिक्षण का भी जायजा लिया। प्रशिक्षकों को गुणवक्ता पूर्ण प्रशिक्षण देने तथा डाउट क्लियर नहीं होने तक जनकारी देने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रशिक्षण में शामिल शिक्षकों से प्रशिक्षण से संबंधित कुछ जानकरियां लिया। डीपीओ ने प्रशिक्षकों को समय सारणी के अनुसार प्रशिक्षण देने तथा शिक्षकों के लिए बनाई गई भोजन की गुणवक्ता की जांच किया। डीपीओ ने बताया कि कस्तूरबा गांधी में अब सब सही रूप से मेन्यू के अनुसार संचालित हो रही है। करीब दो घंटे तक बालिकाओं के साथ रहकर प्रत्येक गतिविधि की परीक्षण किया है। सभी गतिविधि संतोष जनक मिली है। आगे विद्यालय में और सुविधा के अनुसार सुधार करने का निर्देश प्रभारी प्राचार्य को दिया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग