राष्ट्रनायक न्यूज।
सोनपुर (सारण)। बिजली की तार के चपेट में आ जाने से सोनपुर प्रखंड अंतर्गत दूधइला पंचायत के वार्ड संख्या 2 के पंच की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार वालों में चीख-पुकार मच गई। मृतक मखदुमपुर के श्रीनेत सिंह का पुत्र सनोज सिंह है। वह दूधईला पंचायत के वार्ड संख्या 2 के पंच है। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार बिजली के पोल में लगे तार में करंट प्रवाहित हो रहा था इसी बीच सनोज उक्त तार में सट गया। तार में सटते ही करंट लग जाने के कारण वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। आनन-फानन में परिवार के सदस्यों ने उसे रेफरल अस्पताल सोनपुर में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर गांव में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम कराने के उपरांत शव को परिवार वालों को सौंप दिया गया। इस हादसे के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग