पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थानाक्षेत्र के विभिन्न गांव में चोरी से विद्युत जला राजस्व को क्षति पहुंचाने को लेकर कनीय विद्युत अभियंता विक्रम कुमार के नेतृत्व में छापेमारी हुई। जिसमे 6 लोगो पर लगभग डेढ़ लाख रुपया का बकाया का जिक्र करते हुए मशरक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जिसमे धोबवल निवासी हरिकिशोर पांडेय पर 7282 रुपया , खजुरी निवासी गया जी गोस्वामी पर 23408 रुपया, राजकिशोर तिवारी पर 12627 रुपया, जजौली निवासी सरोज सिंह पर 12581 रुपया, देवन गोढ़ना निवासी जितेंद्र सिंह पर 1,01455 रुपया, सेमरी निवासी नंदकिशोर साह पर 20076 रुपया बकाया दिखाते हुए जेई ने प्राथमिकी दर्ज कराई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग