राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। छपरा-सिवान रेलखंड पर स्थित दाउदपुर स्टेशन के समीप अप ट्रैक पर कटकर एक 48 व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक छपरा का रहने वाला जसवंत साह बताया जाता है। जो दाउदपुर में डेरा लेकर अपने परिवार के साथ रहता था। वह शुक्रवार की सुबह ट्रेन पकड़ने दाउदपुर स्टेशन पर जा रहा था। तभी अप डीएमयू ट्रेन के चपेट में आ गया। जिससे मौके पर हीं उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद दाउदपुर स्टेशन मास्टर ने जीआरपी थाना को सूचित किया। उसके बाद जीआरपी ने पहुंच कर शव को ट्रैक से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक की पत्नी पूनम देवी, पुत्री पूजा कुमारी,18 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार साह का रो- रोकर बुरा हाल था। बताया जाता है जसवंत दाउदपुर बाजार व आस-पास में भूंजा बेंचकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसके अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। स्थानीय मुखिया अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि जसवंत की मौत से उसका परिवार पूरी तरह से बेसहारा हो गया है।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा