पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौंक के पास शनिवार को बाइक दुर्घटना में बाइक पर सवार मां बेटी घायल हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराए गए जहां उनकी पहचान तरैया थाना क्षेत्र के बगही गांव निवासी प्रमोद राय की 30 वर्षीय पत्नी झुन्नी देवी और 2 वर्षीय पुत्री कृति कुमारी के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विधार्थी ने प्राथमिक उपचार कर सर पर लगे गहरे जख्म की वजह से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि महिला बाइक सवार होकर मशरक थाना क्षेत्र के सनकौली से रिश्तेदारी से वापस मशरक होकर बगही जा रही थी कि महाराणा प्रताप चौंक के पास बाइक सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बचने के चक्कर में दुर्घनाग्रस्त हो गया जिसमें दोनों घायल हो गए। आस पास के लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग