राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के चैनपुर खराटी गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 10 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद किया है। इस संबंध में एएसआई अगस्त कुमार सिंह ने तरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज किया है। मामले में थानाध्यक्ष मो शोएब आलम ने बताया कि गुप्त सूचना पर चैनपुर खराटी गांव में छापेमारी किया गया तो रमेश महतो की पत्नी अनीता देवी व मुकेश महतो के घर के बगल से पांच-पांच लीटर देशी चुलाई शराब बरामद किया गया। हालांकि छापेमारी की भनक लगते ही धंधेबाज पहले ही फरार हो चुके थे। पुलिस मामले में दोनों आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग