राष्ट्रनायक न्यूूूूूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के उसरी बजार पर से एक भैस की चोरी कर मुकुन्दपुर चोड़वा बड़ के समीप भैस को पिकअप पर लोड करते हुए चोर गिरोह के एक सदस्य को तरैया पुलिस ने पकड़ा लिया। गिरफ्तार व्यक्ति पिकअप चालक दिघवारा थाना के शीतलपुर गांव निवासी दीनानाथ राय का पुत्र मंटू राय है। जबकि भैस चोर गिरोह के दो सदस्य पुलिस को देखते ही फरार हो गए है। इस संबंध में पीएसआई रवि रंजन कुमार ने पिकअप चालक सहित चार लोगो पर थाने में प्राथमिकी दर्ज किया है। जिसमें दिघवारा थाना के शीतलपुर गांव के पिकअप चालक मंटू राय, अजय, डेब्बा एवं विकास राय को अभियुक्त बनाया है। वहीं गिरफ्तार पिकअप चालक को पुलिस ने छपरा जेल भेज दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग