राष्ट्रनायक न्यूूूूूज।
छपरा (सारण)। मारवाड़ी युवा मंच छपरा शाखा के तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर साइक्लोथोन कार्यक्रम के तहत छपरा के हनुमान मारुती मानस मंदिर से साईकिल रैली का शुभारंभ किया गया। जिसमें संस्था के सदस्यों द्वारा, स्वास्थ, पर्यावरण और खेल के प्रति लोगो के बीच जागरूकता संदेश पहुँचाया गया। संस्था के मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि साईकल चलाने से व्यक्ति का स्वास्थ तो सही रहता ही है और उसके साथ साथ पर्यावरण भी स्वस्थ रहता है, और हमें प्रदुषण से काफी हद तक छुटकारा मिलता है। इस मौके पर संस्था के सभी सदस्य मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग