पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा सभागार में सोमवार से नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों का तीन दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। बीडीओ मो आसिफ ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर ट्रेनर के रूप में अरविंद कुमार तकनीकी सहायक, राजेश कुमार, लेखापाल अनूप कुमार, कार्यपालक सहायक दीपक कुमार मौजूद रहे। इस मौके पर बीडीओ मो आसिफ ने कहा कि सभी वार्ड सदस्य अपना अपना खाता जरूर खुलवा लें जिस वार्ड में वार्ड सचिव का चुनाव नहीं हुआ है वहां जल्द से जल्द सचिव का चुनाव कर लिया जाएं। उन्होंने कहा कि पंचायत की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल कार्यान्वयन में वार्ड सदस्यों की महती भूमिका है इस प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें पंचायती राज व्यवस्था एवं पंचायत की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग