- जिला शारीरिक शिक्षक संघ एवं हैंडबॉल संघ ने आयोजित कार्यक्रम
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मशरक के एडवेल्स फेमिली रेस्टोरेंट में सारण जिला शारीरिक शिक्षक संघ एवम जिला हैंडबॉल संघ द्वारा आयोजित उत्कृष्ट खिलाड़ी एवम प्रशिक्षण सम्मान समारोह में एक सौ से ज्यादा प्रतिभागी सम्मानित किए गए। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि बीडीओ मशरक मो आसिफ, कार्यक्रम संयोजक मुखिया अजीत सिंह एवम शारीरिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया। मौके पर प्रखंड मुखिया संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि अमर सिंह, शिक्षक संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, रितेश कुमार सिंह, प्रिंस सिंह सहित अन्य ने अतिथि के साथ खिलाड़ियों को संबोधित किया। सम्मान समारोह राज्य स्कूली एवम स्बजुनियार हैंडबॉल प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने वाले कुल 58 खिलाड़ियों, कबड्डी के 16 खिलाड़ी, वूशु के 14 खिलाड़ी, वॉलीबॉल के 28 खिलाड़ी, शतरंज के 5 खिलाड़ी, ताइक्वांडो के 5 खिलाड़ियों के अलावा विभिन्न खेल के 12 प्रशिक्षक को अंगवस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वर्ष 2021 एवम 2022 में राज्य स्तर पर पदक प्राप्त करने वाले सबसे अधिक 75 बालिका खिलाड़ी शामिल थी। वही नेशनल गेम्स के लिए चयनित हैंडबॉल के खिलाड़ी अभिषेक कुमार सिंह, प्रियांशु कुमार सिंह, निधि कुमारी , पुष्पा कुमारी के अलावे कौशलेंद्र पाठक, चंदन सिंह, आकाश कुमार, प्रिंस कुमार, अभिषेक गोलू, सिकंदर कुमार, रितेश कुमार सिंह, धनंजय कुमार, कृष्णा प्रसाद, बड़ा बाबू के साथ स्थानीय पत्रकार सम्मानित किए गए। कार्यक्रम का संचालन जिला हैंडबॉल संघ के सचिव संजय कुमार सिंह ने किया।


More Stories
सुरक्षा गार्ड के पद पर नियोजन को ले प्रखंडवार होगा नियोजन शिविर का आयोजन
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि