राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना निशांत गुंजन ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निदेश दिया है कि पुराने और नए शिक्षकों की कार्यालय द्वारा जारी कर भेजी गई यूएएन लिस्ट से मिलान कर पुराने शिक्षको का माह मार्च और नए शिक्षकों का उनकी नियुक्ति महीने से जून 2022 तक का ईपीएफ कटौती की राशि उनके यूएएन के साथ 24 घंटे के अंदर ईमेल पर भेजना सुनिश्चित करें। डीपीओ स्थापना श्री गुंजन द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि अगर शिक्षकों की यूएएन कटौती में बिलंब होता है, तो सारी जवाबदेही संबंधित बीईओ की मानी जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग