राष्ट्रनायक न्यूज।
रसूलपुर (सारण)। एकमा पुलिस अंचल के रसूलपुर थाना क्षेत्र के देवपुरा गांव से शादी करने की नियत से अपहृत एक किशोरी को रसूलपुर थाना के सहायक पुलिस अवर निरीक्षक मुन्ना कुमार ने बरामद कर लिया है। पूर्व में मामले की प्राथमिकी दर्ज करने के बाद से ही रसूलपुर थाना की पुलिस अपहरण कर्ता और अपहृत किशोरी की तलाश कर रही थी। अपहृत किशोरी को बरामद करने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने कर उसे उसके परिजनों को सौंप दिया है। वहीं अपहरणकर्ता की खोजबीन तेज कर दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग